झारखंड में मिले कोरोना के 753 पॉजिटिव मरीज, एक की मौत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या में दिन पर दिन वृद्धि हो रही है। कोरोना का खतरा राज्य में मंडराने लगा है।

राज्य में शनिवार सुबह तक 753 नए केस मिले हैं। राज्य में सक्रिय मामला 2124 पर पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 327, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 74, कोडरमा से 63, धनबाद से 61, बोकारो से 49, हजारीबाग से 46, खूंटी से 24, देवघर से 23, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 20, रामगढ़ से 17, लोहरदगा से 10, पलामू से नौ, गिरिडीह से पांच, जामताड़ा से पांच, गोड्डा से चार, गुमला से चार, लातेहार से तीन, साहिबगंज से तीन, सरायकेला से तीन, दुमका से दो और सिमडेगा से एक शामिल हैं। राज्य में कोरोना से रांची जिले से एक मरीज की मौत हुई है।

दूसरी और राजधानी रांची में 24 घंटे में कोरोना के 327 नए केस मिले है। जबकि जिले से 52 मरीज डिस्चार्ज हुए है।

जिले में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 838 हो गयी है। जबकि जिले में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। कुल पॉजिटिव केस 87379 है, जबकि 84951 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

सांसद, विधायक और एडीजी भी कोरोना संक्रमित

राज्य में कोरोना केस बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को रांची सांसद संजय सेठ, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद और पुलिस मुख्यालय के एडीजी मुख्यालय मुरारीलाल मीणा संक्रमित पाए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, हल्की सर्दी व बुखार के बाद रांची सांसद ने कोरोना जांच करायी थी। वहीं तबीयत खराब होने के बाद एडीजी मुख्यालय मुरारीलाल मीणा ने भी जांच करायी थी।

वह पॉजिटिव मिले। कोरोना की दूसरी लहर में भी मुरारीलाल मीणा पॉजिटिव हुए थे। राज्य सरकार के दूसरे सालगिराह पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह में भी मुरारीलाल मीणा शामिल हुए थे। ऐसे में उनके कांटेक्ट की ट्रेसिंग की जा रही है।

Share This Article