रांची, गिरिडीह और धनबाद सेंट्रल जेल में एक साथ हुई छापेमारी, जानें तीन घंटे चली छापेमारी क्या मिला?

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्य सचिव के आदेश के बाद राज्य के विभिन्न जेलों में एक साथ छापेमारी की गयी। छापेमारी, रांची, गिरिडीह और धनबाद सेंट्रल जेल हुई।

रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में छापेमारी का नेतृत्व डीसी छवि रंजन, एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा कर रहे थे।

छापेमारी में जेल आईजी मनोज कुमार भी शामिल हुए। छापेमारी शाम साढ़े पांच से शुरू हुई जो रात साढ़े आठ बजे तक तीन घंटे चली।

छापेमारी में खैनी और दो पैकेट सिगरेट मिला है। छापेमारी में सिटी एसपी सौरभ, ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार, कई मजिस्ट्रेट, आठ थानेदार सहित 100 से अधिक जवानों को लगाया गया था।

जेल में महिला बैरक की जांच के लिए अलग से महिला पुलिस कर्मियों को छापेमारी में शामिल किया गया।

छापेमारी के दौरान रांची जेल के अंदर बंद सभी कुख्यात अपराध कर्मियों के सेल को खंगाला गया। इस दौरान सभी जेल कर्मियों को बाहर रहने का निर्देश दिया गया। खैनी और सिगरेट के अलावा जेल से कोई आपत्तिजनक सम्मान नहीं मिला है।

जेल प्रशासन के अनुसार खैनी पर जेल में प्रतिबंध नहीं है, जबकि सिगरेट का आदेश होने पर कुछ बंदियों को दिया जाता है।

Share This Article