रांची में मिले कोरोना के चार नए मामले

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य के 23 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले हैं। वहीं रांची में कोरोना के चार नए केस मिले हैं।

गुरुवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से मात्र छह लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के एक जिले से कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं।

राज्य में कोरोना के सक्रिय 15 मामलों में सबसे अधिक सात रांची में सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से चार नए मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 35 हजार, 157 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 16 लाख, 23 हजार 906 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 15 सक्रिय केस मिले। कोरोना से चार लाख, 29 हजार, 827 मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि राज्य में पांच हजार, 315 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.77 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article