Saturday, May 24, 2025
Homeझारखंडझारखंड में सरकार गिराने की साजिश की जांच कर सकती है ED

झारखंड में सरकार गिराने की साजिश की जांच कर सकती है ED

Published on

spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ED) झारखंड में झामुमो-कांग्रेस महागठबंधन की हेमंत सोरेन सरकार गिराने की साजिश मामले की जांच कर सकती है। झारखंड ईडी ने इस संबंध में अपने मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है।

प्रस्ताव में इस बात की जानकारी दी है कि पुलिस ने कोतवाली थाना में दर्ज केस का अनुसंधान बेहद कमजोर तरीके से किया है।

इस केस में प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट भी लगा है लेकिन उस नजरिए से और उस स्तर का अनुसंधान नहीं किया गया है।

इसे मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम के तहत भी अनुसंधान किया जा सकता है। ईडी मुख्यालय की अनुमति के बाद ईडी इस केस को टेकओवर कर जांच शुरु करेगा।

होटलों में छापेमारी की थी और तीन लोगों को गिरफ्तार किया था

बीते 24 जुलाई, 2021 को रांची के कोतवाली थाने में दर्ज मामले को ईडी टेकओवर कर जांच कर सकती है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार गिराने की साजिश को लेकर रांची कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

कोतवाली थाना में एफआईआर के बाद अप्राथमिक अभियुक्त अभिषेक कुमार दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो को जेल भेजा गया था।

इससे पहले विधायकों की खरीद-फरोख्त की सूचना पर 22 जुलाई 2021 की देर रात और 23 जुलाई 2021 को पुलिस ने रांची के कई होटलों में छापेमारी की थी और तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। बेरमो विधायक अनूप सिंह के बयान पर मामला दर्ज कार्रवाई की गयी थी।

Latest articles

रांची में हत्या के दोषी कुर्बान को उम्रकैद, 15 हजार का Fine भी लगाया

Ranchi Civil court: अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को 5 साल...

रांची विश्वविद्यालय में 2026 से शुरू होंगे BPEd, MPEd और BPS कोर्स, कुलपति ने दी हरी झंडी

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय (RU) में सत्र 2026 से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (BPEd),...

टाटा स्टील के मैनेजर ने पत्नी और बेटियों के साथ किया आत्महत्या, कैंसर ने छीनी चार जिंदगियां

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर, चित्रगुप्त नगर में शुक्रवार, को दिल दहलाने वाली...

पलामू में पत्नी की हत्या का आरोपी विनीत ने किया सरेंडर, जेल भेजा गया

Palamu News: पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में नवविवाहिता सिमरन सिंह (22) की...

खबरें और भी हैं...