HomeझारखंडHolding और Water Tax में बढ़ोत्तरी, रांची में भाजपा का विरोध प्रदर्शन

Holding और Water Tax में बढ़ोत्तरी, रांची में भाजपा का विरोध प्रदर्शन

spot_img

रांची: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य सरकार की ओर से होल्डिंग और जल टैक्स (Holding and Water Tax) में वृद्धि पर राजधानी रांची में विरोध प्रदर्शन किया।

रांची महानगर की ओर से आयोजित इस विरोध प्रदर्शन की शुरूआत रांची विधायक सीपी सिंह के आवास से हुई, जो रांची नगर निगम कार्यालय तक गयी।

इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार टैक्स को जनता पर थोप रही है। चारों तरफ हेमंत सरकार की चर्चा हो रही है। सरकार कोयला लूट रही है।

बालू लूट रही है। यह मुख्यमंत्री सिर्फ लूट के लिए बैठे हुए है। जब हम सत्ता से हेमंत सोरेन को उखाड़ देगे तभी झारखंड की जनता की भलाई होगी।

जनता को एक भी पैसा टैक्स के तौर पर देने से मना किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार ने होल्डिंग टैक्स, वाटर टैक्स और मंडी शुल्क में बढ़ोत्तरी करके जनता पर कहर ढाने का काम किया है।

विधायक सीपी सिंह ने कहा कि सरकार जब तक टैक्स बढ़ोत्तरी का फैसला वापस नहीं लेती है, जनता एक रुपये भी टैक्स के तौर पर ना दे।

विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि होल्डिंग टैक्स और वाटर टैक्स में महागठबंधन की सरकार ने कई गुना वृद्धि की है।

सरकार का अब उल्टा समय शुरू है। आने वाला समय भाजपा का है। कांके विधायक समरीलाल ने भी कहा कि जनता टैक्स ना भरे। पार्टी के कार्यकर्ता हर तरह की कार्रवाई का सामना करने को तैयार हैं।

मौके मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि सरकार ने टैक्स में बढ़ोत्तरी का फैसला लेकर इसे निगम पर थोप दिया है। डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने भी जनता को एक भी पैसा टैक्स के तौर पर देने से मना किया।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...