रांची में धर्मांतरण के आरोप में पांच महिलाएं पुलिस हिरासत में

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सुखदेव नगर इलाके में धर्मांतरण के आरोप में (Allegations of Conversion) पुलिस ने पांच महिलाओं रोशनी मनीषा तिग्गा, प्रमिला लकड़ा, अनीता हेंब्रोम, एवलिन मुंडू और सीमा टोप्पो को हिरासत में (Arrest) लिया है।

हालांकि, सुखदेव नगर थाने की पुलिस ने इन सभी महिलाओं को फिलहाल PR Bond के आधार पर घर जाने की इजाजत दे दी है।

ईसाई धर्म में शामिल होने का आग्रह

जानकारी के (Information) मुताबिक सुखदेव नगर स्थित खादगढ़ा मंडी में महिलाओं को धन का प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में (Christianity) शामिल होने का अनुरोध किया जा रहा था।

इस मामले को लेकर सुखदेव नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली पूनम सिंह ने FIR दर्ज कराई है।

शिकायत में कहा गया है कि ये सभी धन का प्रलोभन देखकर सभी महिलाओं को ईसाई धर्म में (Christianity) शामिल होने का आग्रह कर रही है।

फिलहाल बॉन्ड पेपर के आधार पर छोड़ दिया गया

शिकायत के बाद फिलहाल रांची पुलिस ने इन सभी महिलाओं से पूछताछ की है और छानबीन कर रही है।

सुखदेव नगर थाने की पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद सभी महिलाओं को हिरासत में (Arrest) लिया गया और पूछताछ की गई है।

इन महिलाओं से आगे भी पूछताछ की जाएगी। फिलहाल Bond Paper के आधार पर छोड़ दिया गया है।

Share This Article