Homeझारखंडलातेहार में हिरण का शिकार कर बना रहे थे मांस, गिरफ्तार

लातेहार में हिरण का शिकार कर बना रहे थे मांस, गिरफ्तार

Published on

spot_img

लातेहार: छिपादोहर में हिरण का शिकार (Deer Hunting) कर मांस बना रहे शिकारी को वन कर्मियों (Forest Personnel) ने गुरुवार को रंगे हाथ पकड़ लिया । पकड़ा गया शिकारी रंजन सिंह छिपादोहर के भट्टी मोहल्ला का रहने वाला है।

वन विभाग की टीम ने उसके पास से आधा पका हुआ मांस (Half Cooked Meat) के अलावे लगभग एक किलो हिरण का कच्चा मांस तथा कुल्हाड़ी भी बरामद किया ।

वहीं आरोपी रंजन सिंह (Ranjan Singh) की निशानदेही पर वन विभाग की टीम ने एक अन्य आरोपित रंजीत सिंह के घर में छापामारी कर हिरण का कच्चा मांस (Venison Raw) हिरण का चमड़ा और दो देसी बंदूक बरामद किया है। हालांकि वन कर्मियों के आने की भनक मिलने के कारण आरोपी रंजीत सिंह घर से फरार हो गया था।

हिरण का मांस बरामद हुआ

इस संबंध में जानकारी देते हुए रेंजर नंद कुमार मेहता (Ranger Nand Kumar Mehta) ने बताया कि पलामू टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ शिकारियों के द्वारा एक हिरण का शिकार कर उसके मांस को बेचने का प्रयास किया जा रहा है ।

इसी सूचना पर वन विभाग की टीम ने छिपादोहर थाना क्षेत्र के भट्टी मोहल्ला निवासी रंजन सिंह के घर में छापामारी की तो वहां हिरण का मांस बरामद हुआ। आरोपित से पूछताछ के दौरान यह पता चला कि पांच लोगों ने मिलकर हिरण का शिकार (Deer Hunting) किया था।

वन विभाग की टीम ने अन्य आरोपितों के घर में भी छापामारी की

गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर वन विभाग की टीम ने अन्य आरोपितों के घर में भी छापामारी की, जिसमें आरोपित रंजीत सिंह के घर से हिरण का चमड़ा और देसी बंदूक बरामद हुआ । रेंजर ने बताया कि आरोपित रंजन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जबकि इस मामले में संलिप्त चार अन्य आरोपितों रंजीत सिंह,रुपनाथ सिंह, राजकिशोर सिंह और मनु सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापामारी (Raid) की जा रही है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...