लव जिहाद के आरोपी तनवीर ने सेशन कोर्ट में दाखिल की याचिका, बेल के लिए…

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Modeling के नाम पर रेप करने और लव जिहाद (Rape And Love Jihad) के आरोपी Yash Modeling Agency के संचालक तनवीर अख्तर (Tanveer Akhtar) ने रांची सिविल कोर्ट में बेल पिटीशन दाखिल की है।

बता दें कि बिहार के भागलपुर की एक Model ने उस पर यह आरोप लगाया है। तनवीर ने अपने वकील के माध्यम से सेशन कोर्ट (Sessions Court) से जमानत की गुहार लगाई है।

इसके पहले निचली अदालत ने उसे जमानत देने से इनकार कर दिया है। इस मामले में रांची पुलिस ने मॉडल का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया है। उसका मेडिकल टेस्ट (Medical Test) भी हो चुका है।

युवती ने मुंबई में दर्ज कराया था मामला

मामला यह है कि तनवीर अख्तर रांची में यश मॉडलिंग एजेंसी (Yash Modeling Agency) चलाता था। यहीं उक्त युवती काम के सिलसिले में आई थी। इसके बाद से उसका संपर्क तनवीर धीरे-धीरे बढ़ा था।

मामले ने नया टर्न तब लिया, जब युवती ने मुंबई के वर्सोवा में जबरन धर्म परिवर्तन (Forced Conversion) कराने और रेप करने का मामला दर्ज कराया था।

बाद में रांची के गोंदा थाना को मामला भेज दिया गया था। गोंदा थाना में इस संबंध में कांड संख्या 57/2023 दर्ज किया गया है। रांची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article