भारत में सदियों से रही है सर्वधर्म समभाव की भावना, गवर्नर सीपी राधाकृष्णन ने…

राज्यपाल CP राधाकृष्णन (Governor CP Radhakrishnan) ने कहा कि हमारे देश के विभिन्न प्रांतों का अपना गौरवशाली इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत रही है। विविधता में एकता ही हमारी शक्ति है। हम एक हैं और एक रहेंगे।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: राज्यपाल CP राधाकृष्णन (Governor CP Radhakrishnan) ने कहा कि हमारे देश के विभिन्न प्रांतों का अपना गौरवशाली इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत रही है। विविधता में एकता ही हमारी शक्ति है। हम एक हैं और एक रहेंगे।

उत्तर प्रदेश में राम जन्मभूमि (Ram Birthplace) है, कृष्ण जन्मभूमि (Krishna Birthplace) है एवं काशी भी है। गंगा (Ganga), यमुना (Yamuna) एवं सरस्वती (Saraswati) का संगम भी यही प्रयागराज में है।

विगत दिनों विकास की गति यहां काफी तेज हुई

राज्यपाल (Governor) ने कहा कि भारत में वसुधैव कुटुम्बकम और सर्वधर्म समभाव की भावना सदियों से रही है। यह भावना हमारे स्थापत्य कला में झलकती है। ताजमहल (Taj Mahal) के स्थापत्य कला का स्थान पूरे विश्व में अप्रतिम है। अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) का स्थापत्य कला भी अद्वितीय है।

राज्यपाल बुधवार को राजभवन में संयुक्त रूप से आयोजित उत्तर प्रदेश, दादरा, नगर हवेली और दमन एवं दीव के स्थापना दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री (Prime Minister) वाराणसी से सांसद हैं। उनके नेतृत्व में हम सभी भारतवासियों का आत्मसम्मान (Self-Respect) बढ़ा है। वाराणसी को धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र के रूप जाना जाता है।

उत्तर प्रदेश विलक्षण प्रतिभाओं की भी भूमि है। विगत दिनों विकास की गति यहां काफी तेज हुई है। कुशल राजनीतिक नेतृत्व, प्रशासन एवं जनता यदि साथ मिलकर कार्य करे तो विकास की गति द्विगुणित हो जाती है।

इस अवसर पर लोक गीत और लोक नृत्य की भी प्रस्तुति की गई।

Share This Article