Latest Newsझारखंडदेवघर पुलिस ने चोरी की बोलेरो के साथ दो को किया गिरफ्तार

देवघर पुलिस ने चोरी की बोलेरो के साथ दो को किया गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Deoghar Theft: पुलिस ने चोरी की कारों से रेकी करके वाहन चोरी (Auto Theft) की वारदात करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए मंगलवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की बोलेरो (Bolero) और दो मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार आठ अप्रैल को देवघर स्थित रांगा मोड स्थित एक घर के बाहर से बोलेरो (JH15 D- 1422) रात को चोरी हुई थी।

मामले को लेकर Town थाना में (कांड सं. 220/2024) दर्ज हुई थी। गिरफ्तार आरोपितों में बिहार के मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के चकेली निवासी रतन कुमार और तारापुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी मो. शहनशाह शामिल हैं।

SDPO के नेतृत्व में बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र से आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने अंतर्राज्यीय चार पहिया वाहन चोर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी दी।

इनकी निशानदेही पर घटना में शामिल चार पहिया Vehicle Swift कार (पश्चिम बंगाल 06-9705) तथा चोरी की गयी बोलेरो (JH15D-1422) को तारापुर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। आरोपितों ने चोरी के वाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट (BR39E-0329) लगाकर रखा था।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...