Homeझारखंडझारखंड के इस जिले में सैंकड़ों चमगादड़ की मौत से हड़कंप!

झारखंड के इस जिले में सैंकड़ों चमगादड़ की मौत से हड़कंप!

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Garhwa Death of Hundreds of Bats: गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के सुरीपुर और कासंप गांव के इलाके में मंगलवार रात और बुधवार सुबह सैकड़ों चमगादड़ों (Bats) की मौत हो गई।

आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी की वजह से सभी चमगादड़ों की मौत हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि दोनों गांवों में चमगादड़ पेड़ पर रहते थे। सभी पेड़ सोन नदी के तटीय इलाके में हैं। बुधवार को जब स्थानीय ग्रामीण इलाके में गए तो देखा कि कुछ चमगादड़ मर चुके थे और वे पेड़ से नीचे गिरे हुए थे। लोगों ने आशंका जताई है कि चमगादड़ों की मौत गर्मी की वजह से हुई है।

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी आफताब आलम ने बुधवार को कहा कि गढ़वा के कांडी प्रखंड (Kandi Block) के सुरीपुर और कासंप गांव के इलाके में मंगलवार रात और बुधवार सुबह सैकड़ों चमगादड़ों की मौत हो गई।

मामले की जांच चल रही है और पता लगाया जा रहा है कि चमगादड़ों की मौत कैसे हुई है। पशु चिकित्सक प्रदीप के मुताबिक, प्रथम दृष्टया गर्मी के कारण सभी चमगादड़ों की मौत की आशंका जताई जा रही है लेकिन जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को पलामू प्रमंडल में रिकॉर्ड तापमान के आंकड़े दर्ज किए गए। 47 साल बाद पलामू (Palamu) में 47.8 डिग्री सेल्सियस जबकि गढ़वा में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...