झारखंड में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Pakud Gang Rape: पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में पांच युवकों ने शनिवार रात एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) किया।

पीड़ित ने रविवार दोपहर हिरणपुर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत की। पुलिस ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। साथ ही महिला का मेडिकल टेस्ट भी कराया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को दी गयी लिखित शिकायत में दुष्कर्म पीड़ित महिला ने कहा है कि वह पति के साथ काम से बाहर जा रही थी। इसी दौरान पांच युवक आ धमके और उसे जबरन पकड़ कर ले गए।

साथ ही उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपितों को थाने लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने बाकी के आरोपितों के नाम का खुलासा किया है, जिसके आधार पर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

गैंगरेप की पुष्टि करते ही पाकुड़ SP प्रभात कुमार ने बताया कि शनिवार की रात को घटना हुई थी। पीड़ित महिला ने रविवार को पुलिस को घटना की जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म (Rape) के इस मामले में हिरणपुर थाने में FIR दर्ज की गई है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Share This Article