Latest NewsबिहारRJD प्रवक्ता मनोज झा ने एग्जिट पोल को बताया खर्च का तमाशा,...

RJD प्रवक्ता मनोज झा ने एग्जिट पोल को बताया खर्च का तमाशा, बिहार के मामले में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Manoj Jha called exit polls a ‘spectacle of expenditure‘: RJD के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज झा (Manoj Jha) ने सोमवार को एग्जिट पोल को ‘खर्च का तमाशा’ बताया।

उन्होंने कहा कि एक जून से देश ने Exit Poll के रूप में खर्च का तमाशा देखा। इस Exit Poll के जरिए लोगों ने लाखों-करोड़ों कमाया, यह उनको मुबारक हो। बिहार के मामले में Exit Poll सफल से अधिक असफल ही होते हैं।

उन्होंने मतगणना से पूर्व Postal Ballot में खेल नहीं करने की चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा हुआ तो बिहार की जनता इसका प्रतिकार करेगी।

पटना में आयोजित महागठबंधन के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से हम लोग मिले हैं।

Postal Ballot को लेकर जो 2020 के विधानसभा चुनाव में माहौल बना था, वह इस बार नहीं बने। पोस्टल बैलेट का खेल न हो। Postal Ballot की गिनती हो और उसका समायोजन हो।

राजद नेता ने कहा कि पहले चरण की मतगणना की प्रक्रिया पूरी हो जाए तभी दूसरे चरण की मतगणना शुरू हो। दूसरे चरण की मतगणना के पहले प्रथम चरण की मतगणना को लेकर उम्मीदवारों से यह सुनिश्चित कर लिया जाए। इस बार अगर धोखाधड़ी हुई तो दिक्कत होगी।

उन्होंने कहा कि इस बार अगर कोई खेल होता है तो जोरदार प्रतिकार किया जाएगा। Exit Poll के मनोविज्ञान ट्रिक में हम और जनता नहीं फंसने वाले हैं। मंगल सूत्र, मुजरा को जनता ने ठुकरा दिया है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में महागठबंधन 25 सीटें जीत रहा है।

बता दें कि सात चरणों के मतदान के बाद विभिन्न एजेंसियों ने Exit Poll के नतीजे सामने रखे। इसमें NDA को भारी बढ़त मिलता दिखाया गया है।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...