रांची में लाखों के नकली नोट खपाने की साजिश नाकाम, 3 युवक गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Fake Notes Gang Arrest : रांची पुलिस (Ranchi Police) ने नकली नोटों (Fake Notes) का बड़ा जाल फैलाने की कोशिश कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

ये युवक अरगोड़ा (Argoda) थाना क्षेत्र में नकली नोट खपाने की योजना बना रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल कुमार, मो. साबिर और अब्बू हुजैफा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 4.99 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गिरोह बड़ी चालाकी से लोगों को धोखा देकर नकली नोट चलाता था।

वे नोटों की गड्डी के ऊपर और नीचे असली नोट लगाते थे ताकि पूरा बंडल असली लगे। इसके बाद एक असली नोट के बदले तीन नकली नोट देकर लोगों को फंसा लेते थे।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार युवकों का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से भी रहा है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। मामले की गहन जांच जारी है।

Share This Article