मामी से अवैध संबंध का खुलासा होते पत्नी की हत्या, पति समेत चार पर आरोप

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Crime News: पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के टरिया गांव में विनीता देवी की संदिग्ध मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

विनीता के पति अर्जुन पासवान का उसकी मामी के साथ अवैध संबंध था।

पत्नी को इस बात की भनक लगने के बाद उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया, ताकि खुदकुशी का मामला दिखाया जा सके।

मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

मृतका के पिता उदय सिंह ने आरोप लगाया है कि अर्जुन पासवान, उसके पिता गजेन्द्र पासवान, सास और गोतनी ने मिलकर विनीता की हत्या की है।

उन्होंने थाना में चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

प्रेम प्रसंग से शादी तक, फिर हत्या तक की कहानी

जानकारी के अनुसार, विनीता और अर्जुन के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

अर्जुन के कहने पर विनीता 10 महीने पहले घर से गहने लेकर भाग गई थी।

उस समय वह चार माह की गर्भवती थी। अगस्त 2024 में विनीता ने बच्चे को जन्म दिया।

इसके बाद मामला महिला थाना पहुंचा, जहां दबाव के बाद अर्जुन ने शादी की।

व्हाट्सएप चैट ने खोली साजिश की पोल

जांच के दौरान विनीता के 19 फरवरी के व्हाट्सएप चैट सामने आए हैं।

इसमें उसने अपनी बहन को अर्जुन और उसकी मामी के अवैध संबंध की जानकारी दी थी।

साथ ही अपनी मौत की आशंका जताते हुए बेटे को सुरक्षित ले जाने की बात भी लिखी थी।

पुलिस जांच में जुटी

तरहसी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share This Article