Latest Newsझारखंडअवैध संबंधों पर विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति फरार

अवैध संबंधों पर विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति फरार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand News: पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ीवीर पंचायत के खरकटी गांव में गुरुवार रात, 8 मई को एक सनसनीखेज हत्याकांड ने ग्रामीणों को स्तब्ध कर दिया।

32 वर्षीया चिंता देवी की उनके पति रामू चौधरी ने कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फांसी के फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। घटना के बाद से रामू फरार है।

शुक्रवार को चिंता के शव का पोस्टमार्टम मेदिनीनगर के MRMCH (मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) में किया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

अवैध संबंधों से शुरू हुआ विवाद

चिंता देवी ने 5 मई को चैनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने रामू पर एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने रामू को थाने बुलाकर समझाया और बांड भरवाकर छोड़ दिया। मृतका के पिता मूसन चौधरी ने बताया कि चिंता और रामू की शादी 12 साल पहले हुई थी।

पिछले एक साल से रामू बाहर काम करता था और घर के लिए बहुत कम पैसे भेजता था। एक महीने पहले घर लौटने पर वह लगातार किसी महिला से फोन पर बात करता था।

चिंता का आरोप था कि रामू अपना सारा पैसा उस महिला को देता है और मेदिनीनगर में उसके साथ रहता है।

10 साल के बेटे ने खोला राज

घटना के समय चिंता की मां लीलावती देवी अपने घर रबदा गई थीं। गुरुवार रात उन्हें बेटी की मौत की खबर मिली।

चिंता के 10 वर्षीय बेटे राजू चौधरी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पिता को मां का गला दबाते और शव को फंदे पर लटकाते देखा। चिंता के तीन बच्चे हैं-एक बेटी और दो बेटे-जो इस घटना के बाद सदमे में हैं।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...