बिहार कैबिनेट के 13 बड़े फैसले: गया–बैंकॉक सीधी उड़ान समेत स्वास्थ्य और विकास योजनाओं को मंजूरी

बिहार कैबिनेट ने गया-बैंकॉक सीधी उड़ान, स्वास्थ्य योजनाओं, खेल सुविधाओं और औद्योगिक विकास समेत 13 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी देकर विकास को नई गति देने का दावा किया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bihar Cabinet : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी से जुड़े कई अहम फैसलों पर मुहर लगी।

सबसे अहम फैसलों में गया से बैंकॉक के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा को मंजूरी दी गई। इंडिगो द्वारा संचालित इस सेवा के लिए राज्य सरकार अधिकतम 10.40 करोड़ रुपये तक की वायबिलिटी गैप फंडिंग देगी।

औद्योगिक और आधारभूत संरचना विकास को बढ़ावा देते हुए कैबिनेट ने गया जिले के IMC क्षेत्र में जलाशय निर्माण योजना को भी मंजूरी दी। इस परियोजना पर 428 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे।

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए स्थानीय निकायों को 747.97 करोड़ रुपये की हेल्थ सेक्टर ग्रांट की अग्रिम स्वीकृति दी गई। साथ ही बिहार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषदमें नए पदों के सृजन और विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की यंग प्रोफेशनल नीति 2026 को भी मंजूरी मिली।

कैबिनेट ने खेल सुविधाओं के विस्तार के तहत अरवल, औरंगाबाद और सहरसा में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण को हरी झंडी दी। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में आईजी बॉर्डर का नया पद सृजित करने का भी फैसला लिया गया।

इसके अलावा, छठे राज्य वित्त आयोग की अवधि को वित्तीय वर्ष 2026-27 तक बढ़ाने का निर्णय भी कैबिनेट बैठक में लिया गया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।