ED में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रांची जोनल ऑफिस में होगी तुषार मलिक की तैनाती

प्रवर्तन निदेशालय में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत तुषार मलिक की रांची जोनल ऑफिस में तैनाती की गई। देशभर में 50 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले हुए।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ED Transfer : प्रवर्तन निदेशालय (ED) में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस बदलाव के तहत देशभर के कई जोनल और सब-जोनल कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है। इसी क्रम में तुषार मलिक को ईडी मुख्यालय से रांची जोनल ऑफिस भेजा गया है। वह जल्द ही रांची में अपना कार्यभार संभालेंगे।

जारी आदेश के मुताबिक, तुषार मलिक फिलहाल ईडी मुख्यालय के एडमिनिस्ट्रेशन एंड अकाउंट्स विभाग में असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थे। अब उनका तबादला रांची जोनल कार्यालय में किया गया है।

50 से ज्यादा अधिकारियों के तबादले

शुक्रवार को जारी आदेश में डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, एन्फोर्समेंट ऑफिसर और असिस्टेंट स्तर के 50 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। यह कदम ईडी की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

इन अधिकारियों का भी हुआ तबादला

फेरबदल के तहत सुमित शर्मा को हैदराबाद से शिमला, स्वाति नोखवाल को भोपाल से हैदराबाद, प्रणव दुबे को मुख्यालय से भोपाल और दिपेश मंडल को गुवाहाटी से जयपुर भेजा गया है।

वहीं, असिस्टेंट डायरेक्टर स्तर पर नीरज तायल का तबादला भुवनेश्वर से देहरादून, देवदत्त सारंगी का रायपुर से भुवनेश्वर, प्रताप सिंह का लखनऊ से मुख्यालय और दुर्गेश सिंह का बेंगलुरु से लखनऊ किया गया है।

इसके अलावा कई एन्फोर्समेंट ऑफिसर और असिस्टेंट स्तर के अधिकारियों का भी अलग-अलग जोनल कार्यालयों में स्थानांतरण किया गया है।

ईडी के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को संगठन की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।