Latest Newsझारखंडभाजपा ने झारखंड के युवा खिलाडियों की प्रतिभा को दबाने का किया...

भाजपा ने झारखंड के युवा खिलाडियों की प्रतिभा को दबाने का किया काम: शमशेर आलम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाडियों के विकास के लिए ढृढ़संकल्पित है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खेलों के माध्यम से राज्य के विकास पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने राज्य के बेहतरी के लिए इस बार बजट में पर्यटन और खेल पर विशेष फोकस किया है।

मुख्यमंत्री ने राज्य के 39 खिलाडियों की सीधी नियुक्ति की भी घोषणा की है, जो 15 मार्च को नियुक्ति पत्र दिये जाने की घोषणा है।

उन्होंने कहा कि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद खेल को बढ़ावा देने के लिए सभी जिलों में खेल पदाधिकारियों के अलावा शिक्षकों को भी नियुक्त किया गया है, जो भविष्य में सरकार यहां की खिलाडियों को सीधी नियुक्ति पत्र देने का योजना है।

आलम ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने झारखंड के युवा खिलाडियों की प्रतिभा को दबाने का काम किया है।

महागठबंधन की सरकार ने खिलाडियों की प्रतिभा को उजागर करने के लिए सभी गांवों में एक-एक सिद्धो-कान्हो खेल क्लब की स्थापना करेगी, जहां युवा एवं खेल गतिविधियों से संबंधित कार्यक्रम के लिए राशि 25 हजार रूपया भी दी जाएगी।

वहीं मुख्यमंत्री ने खेल विश्वविद्यालय की स्थापना को मूर्त रूपे देन का भी प्रस्ताव लाया है।

महिला फुटबाॅल को बढ़ाने के लिए आल इंडिया फुटबाॅल फेडरेशन के साथ समझौता करने की बात कही है।

आलम ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने राज्य में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई कार्य कर रही है।

इसके लिए नई पर्यटन नीति लागू करने का प्रस्तावित है।

इस नीति से यहां के लोगों को रोजगार के अतिरिक्त अवसर उपलब्ध होंगे।

उन्होंने कहा कि झारखंड के दुर्गम पर्यटन क्षेत्रों में पर्यटकों को सुगम पहुंच दिया जाएगा।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...