खूंटी में टीकाकरण के लिए घर-घर अभियान चलायेंगे भाजपा कार्यकर्ता

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के सबसे बड़ा कोविड-19 अभियान चल रहा है।

देश में अभी तक दो करोड़ से अधिक लोगों को कॉविड 19 वैक्सीन लग चुका है तथा वसुदेव कुटुंबकम की भावना को चरितार्थ करते हुए लगभग 6.30 करोड़ से अधिक विकसित 47 देशों में वैक्सीन भेजा जा चुका है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि सेवा ही संगठन हमारा सदैव मूल मंत्र रहा है।

इसी परिप्रेक्ष्य में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जी ने टीकाकरण अभियान को झारखंड में व्यापक स्तर पर सफल बनाने को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं से जन सेवा में जुट जाने का आह्वान किया।

इसको लेकर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कोविड19 टीकाकरण अभियान के जिला प्रभारी संजय साहू भी उपस्थित थे।

बैठक में टीकाकरण के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाए एवं जो 60 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग तथा 45 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के हैं, जिन्हें कुछ बीमारी है, टीकाकरण करा सकते हैं

साथ ही साथ वरिष्ठ नागरिकों को भी टीकाकरण केंद्र ले जाने में कार्यकर्ता सहयोग करें एवं टीकाकरण केंद्र पर हेल्पडेस्क लगाकर इस अभियान में सहयोग प्रदान करें।टीकाकरण अभियान के लिए प्रत्येक मंडल प्रभारी का चयन किया गया।

खूंटी नगर मंडल में योगेंद्र नायकए खूंटी ग्रामीण मंडल में राजेश महतो जी, तोरपा मंडल में जोनिका गुड़िया, कर्रा मंडल में राजू महतो, मुरहू मंडल में मोहम्मद शफीक खान, गोविंदपुर मंडल में राजू महतो,

रनिया मंडल में रामानंद साहू, अड़की मंडल में संजय मुंडा को इस अभियान का प्रभारी बनाया गया।

Share This Article