स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर अज्ञात बीमारी से ग्रसित महिला को बेहतर इलाज के लिए भेजा गया एमजीएम

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: घाटशिला में स्वास्थ्य विभाग ने पुनासीबाद गांव के डोकाघुटू टोला में अज्ञात बीमारी से ग्रसित 38वर्षीय शांति बिंधानी को इलाज के लिए डुमरिया से एमजीएम भेजा गया।

अज्ञात बीमारी से पीड़ित शांति बिंधानी आठ साल से खाट पर पड़ी है। उसका पति चेनो बिंधानी मजदूरी करके परिवार चलाता है। पत्नी को किसी अच्छे डॉक्टर से वह इलाज नहीं करा पा रहा था।

इसके बाद उपायुक्त के निर्देश पर कल शाम को डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ दुर्गा चरण मुर्मू ने मरीज के घर जाकर उसे देखा।

इसके बाद शनिवार को शांति बिंधानी को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल भेजा गया।

परिजनों को उम्मीद है कि शांति विंधानी के स्वास्थ्य में सुधार होगा तथा उसे एक नई जिंदगी मिलेगी।

इस महिला के इलाज हेतु भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा ने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को ट्वीट किया था। जिसे स्वास्थ्य मंत्री ने गंभीरता से लिया।

Share This Article