Latest Newsझारखंडहैदराबाद का नाम बदलने के लिए अखाड़ा परिषद ने दिया समर्थन

हैदराबाद का नाम बदलने के लिए अखाड़ा परिषद ने दिया समर्थन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

प्रयागराज : संतों के शीर्ष निकाय अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (एबीएपी) ने हैदराबाद का नाम परिवर्तन करने के सुझाव का समर्थन किया है।

एबीएपी के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने अपनी हालिया हैदराबाद यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए सुझाव का समर्थन किया है और कहा है कि यह संभव है कि नया नाम शहर के भाग्य को भी बदल दे।

योगी आदित्यनाथ ने पिछले सप्ताह हैदराबाद में नगरपालिका चुनावों के लिए प्रचार करते हुए कहा था कि तेलंगाना की राजधानी का नाम बदलकर भाग्यनगर किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उप्र में हमने भाजपा के सत्ता में आने के बाद इलाहाबाद का नाम प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या रखा।

महंत नरेंद्र गिरि ने मंगलवार को कहा, एबीएपी ने इस मुद्दे पर योगी आदित्यनाथ को अपना समर्थन दिया है।

मुगलों ने सदियों तक देश पर शासन किया और कई पुराने और पारंपरिक शहरों के नाम बदल दिए। इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम पहले ही बदल दिया गया है, हैदराबाद का नाम भी बदला जाना चाहिए।

मुझे लगता है कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी सहित किसी को भी हैदराबाद के नाम को भाग्यनगर में बदलने पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, हो सकता है कि हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर करने से हैदराबाद का भाग्य भी बदल जाए। हैदराबाद के लोगों को भी नाम में बदलाव का समर्थन करना चाहिए।

बता दें कि हाल ही में एबीएपी ने गैरकानूनी धार्मिक रूपांतरण के खिलाफ एक सख्त कानून लाने के लिए आदित्यनाथ सरकार की प्रशंसा की थी।

लंबे समय से एबीएपी राजनीति से जुड़े मुद्दों विशेष रूप से हिंदुत्व से संबंधित मुद्दों में गहरी दिलचस्पी ले रहा है।

कुछ ही दिन पहले एबीएपी ने अभिनेता मिलिंद सोमन की नग्न तस्वीर की तुलना नागा साधुओं से करने पर अभिनेता पूजा बेदी को जमकर फटकारा था।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...