झारखंड : बाजार गयी महिला की पत्थर से कूचकर और गला रेतकर हत्या

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला : जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के हापामुनी गांव में एक महिला की पत्थर से कूचकर और गला रेतकर हत्या कर दी गयी। घटना हापामुनी गांव स्थित पाठक फार्म के नीचे झखरा जानेवाले रास्ते पर हुई है। मृतका का नाम सुनीता उरांव (32 वर्ष) था।

शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल, पुलिस इंस्पेक्टर एसएन मंडल, थाना प्रभारी अभिनव कुमार, एसआई मुकेश कुमार, एएसआई नागमणि सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

इसके बाद शव को घाघरा थाना लाया गया। शव की शिनाख्त घाघरा थाना में उसके भाई श्यामदेव उरांव (ग्राम दोदांग) ने अपनी बहन सुनीता उरांव के रूप में की।

श्याम देव ने बताया कि सुनीता की शादी सेन्हा थाना क्षेत्र के गड़गांव सेमरटोली निवासी बंधु उरांव के साथ हुई थी। सुनीता के चार बच्चे हैं। सुनीता गड़गांव सेमरटोली से गुरुवार को घाघरा साप्ताहिक हाट सामान लेने आयी थी। घर वापसी के दौरान उनकी हत्या कर दी गयी।

मृतका सुनीता उरांव के भाई श्यामदेव ने यह भी बताया कि सुनीता उरांव और उसके भैंसुर चरकू उरांव के बीच कुछ माह पहले बरसात के दिनों में विवाद हुआ था। चरकू द्वारा सुनीता को बराबर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

झारखंड : बाजार गयी महिला की पत्थर से कूचकर और गला रेतकर हत्या

यह मामला थाना तक भी पहुंचा था। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ के लिए लगातार छापामारी कर रही है।

घटना के संबंध में एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा एक महिला की हत्या पत्थर से कूचकर और गला रेतकर की गयी है।

पुलिस ने घटनास्थल से महिला का पर्स, कागजात, चाकू, बेल्ट और एक मोबाइल बरामद किये हैं। पुलिस घटना के विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Share This Article