ऐनी-मैरी को टॉम जोन्स के सामने परफॉर्म करना उत्साहजनक लगा

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लंदन: पॉप स्टार ऐनी-मैरी ने पिछले साल दिग्गज गायक टॉम जोन्स के सामने परफॉर्म किया, जिसका अनुभव उनके लिए यादगार रहा।

वह द वॉइस यूके में गायक — टॉम जोन्स, ओली मर्स और रैपर विलियम (स्टेज का नाम विल आई एम) के साथ एक कोच हैं। अक्टूबर में ऑली ने शो के ऑडिशंस के दौरान उन्हें गाने के लिए कहा था।

फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक ऐनी ने कहा, गाना गाते हुए अपने दर्शक के तौर पर सर टॉम, ऑली, विल और घर पर टीवी देख रहे लोगों को देखना बहुत उत्साहजनक था। यह पागलपन जैसा था।

और फिर 2020 का मेरा पहला परफॉर्मेंस सर टॉम जोन्स के सामने हुआ। यह काफी महत्वपूर्ण क्षण था।

मैं इसे हमेशा याद रखूंगी।

ऐनी-मैरी ने पहले खुलासा किया था कि वह अपने प्रशंसकों को खुद को लेकर बेहतर महसूस कराना चाहती हैं।

उन्होंने कहा, जब वे मेरे एल्बम को सुन रहे होते हैं या कोई एक गाना सुन रहे हों तो मैं चाहती हूं कि वे म्यूजिक को महसूस करें, आवाज और गाने की लिरिक्स को महसूस करें।

मेरा यही उद्देश्य है कि मैं हर गाने के लिए यह सुनिश्चित करूं कि यह लोगों को अच्छा महसूस कराए।

ऐनी-मैरी ने कहा कि कोविड महामारी के बीच उनके लिए सकारात्मक चीजों पर ध्यान केंद्रित करना अहम है।

उन्होंने कहा, दुनिया में बहुत सारी खराब चीजें चल रही हैं और हमें आशा की किरण को, सकारात्मक चीजों को देखना है।

इसमें काफी लंबा समय लगा है, लेकिन मुझे आखिरकार वह मिल गया।

Share This Article