NEET Paper Leak: मामले में बिहार से पहली गिरफ्तारी, पूछताछ के बाद मनीष प्रकाश …

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

NEET Paper Leak : NEET पेपर लीक (Paper Leak) मामले में CBI की जांच में एक के बाद एक नहीं खुलासे हो रहे हैं।

इसी बीच जांच के दौरान आज गुरुवार को मामले में CBI ने बिहार (Bihar) से पहली गिरफ्तारी की है।

CBI ने पूछताछ के बाद मनीष प्रकाश (Manish Prakash) को गिरफ्तार (Arrest) किया है। जिसकी आधिकारिक सूचना मनीष की पत्नी को भी दे दी है।

कयास लगाए जा रहे हैं आने वाले दिनों में इस मामले में और भी कई गिरफ्तारी हो सकती हैं।

बताते चलें इससे पहले दो आरोपियों चिंटू और मनीष को CBI ने 7 दिनों की रिमांड पर लिया है। और उनसे भी पूछताछ जारी है।

हजारीबाग की कुछ जगहों का भी निरीक्षण

गौरतलब है इससे पहले CBI ने पटना समेत हजारीबाग (Hazaribagh) की कुछ जगहों का भी निरीक्षण किया था। जिसमें खेमनीचक स्थित लर्न्ड एंड प्ले स्कूल एवं इसके ब्यॉज हॉस्टल भी पंहुची थी।

जहां पर NEET परीक्षा से एक दिन पहले 35 छात्रों को बैठाकर प्रश्न-पत्र के उत्तर रटवाये गये थे। साथ ही उस गेस्ट हाउस भी पहुंची थी जहां कनीय अभियंता सिकंदर प्रसाद यादवेंदु ने अपने साले के लड़के अनुराग यादव को ठहराया था।

हजारीबाग की SBI मुख्य ब्रांच में गई थी CBI टीम

CBI टीम बुधवार को हजारीबाग की SBI मुख्य ब्रांच में गई थी और बैंक में रखे गए प्रश्नपत्रों के बारे में जानकारी जुटाई थी। बैंक के CCTV फुटेज को भी खंगाला।

बता दें कि NEET के एक दिन पहले चार मई को पटना में प्रश्नपत्र का अधजला बुकलेट बरामद किया था। इसके मिलान के बाद बिहार EOU ने इसे हजारीबाग के सेंटर के कोड का पाया था।

Share This Article