

बिहार: बिहार की राजनीति पल-पल बदल रही है। रोजाना बिहार की राजनीति से बड़ी खबरें सामने आ रही है। नीतीश कुमार के सीएम पद छोड़ने के बाद अब बेटे निशांत कुमार एक्टिव पॉलिटिक्स में कूद पड़े हैं। आज से निशांत कुमार ने राजनीतिक पारी की यात्रा की शुरुआत की है। निशांत कुमार की यात्रा का शुभारंभ काफी उत्साह के साथ किया गया।





निशांत ने लिया पिता का आशीर्वाद
बता दें निशांत कुमार आज से ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत कर रहे हैं। पहले दिन बेतिया-पश्चिम चंपारण के क्षेत्रों में जाएंगे। सद्भाव यात्रा शुरू करने से पहले निशांत ने अपने पिता नीतीश कुमार का आशीर्वाद भी लिया है।
कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है
निशांत ने इस यात्रा की शुरुआत, “हमने इसका नाम सद्भाव यात्रा दिया है। इसका मतलब सबको साथ लेकर चलना है।”निशांत की यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने शंखनाद कर, बिगुल बजाकर स्वागत किया। गाड़ी को फूलों से सजाया गया है। वहीं, हाजीपुर में निशांत के स्वागत में बुल्डोजर लगाए गए हैं।
