BJP ने केंद्रीय जांच एजेंसियों को बनाया अपना एजेंट, CM चंपाई सोरेन ने…

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Champai Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) ने BJP की केंद्र सरकार पर अत्यंत तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि BJP ने केंद्रीय जांच एजेंसियों को अपनी पार्टी का एजेंट बना लिया है।

उन्होंने कहा कि झारखंड का इतिहास-भूगोल ही अलग है। यह धनी प्रदेश है, लेकिन यहां के आदिवासी-मूलवासियों को यहां की खनिज संपदा से दूर रखा गया है। हमारे पूर्वजों ने वर्षों तक लड़ाई लड़ी।

Hemant Soren को जिस जमीन की वजह से गिरफ्तार किया गया है, वह भुईंहरी जमीन है। उसे कोई खरीद नहीं सकता। हमारे नेता को झूठे आरोपों में जेल भेजा गया है।

झारखंड के इतिहास को मिटाना चाहती है भाजपा

CM ने कहा कि भाजपा झारखंड के इतिहास को मिटा देना चाहती है। वनाधिकार कानून को शिथिल करने की कोशिश की जा रही है।

चंपाई सोरेन ने कहा कि चुनाव जीतकर दिल्ली जाने वाला सांसद यहां की संपदा, CNT-SPT Act और वन संपदा की रक्षा के लिए संसद में एक शब्द नहीं बोलता। यहां के आदिवासियों-मूलवासियों के अस्तित्व को मिटाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।

उन्होंने पूछा कि हेमंत सोरेन से ये लोग क्यों घबरा गए, केजरीवाल से क्यों घबरा गए। उन्होंने कहा कि ये दोनों मुख्यमंत्री जनता के हित में नि:स्वार्थ भाव से काम कर रहे थे।

उन्होंने लोगों की आर्थिक, शैक्षणिक स्तर को सुधारने की दिशा में काम शुरू किया, जिसकी वजह से भाजपा परेशान हो गई।

30 लाख परिवारों को देने जा रहे अबुआ आवास

चंपाई सोरेन ने कहा कि भाजपा की सरकार ने 5000 स्कूल बंद किए, लेकिन हमारी सरकार ने स्मार्ट स्कूल खोलने शुरू कर दिए। BJP झारखंड के आदिवासियों, दलितों, मूलवासियों और पिछड़ा वर्ग के बच्चों को अशिक्षित रखना चाहती थी, लेकिन Hemant Soren ने मॉडल स्कूल खोलना शुरू किया, तो BJP परेशान हो उठी।

BJP ने लंबे समय तक झारखंड पर शासन किया। कभी उसने आदिवासी, दलति, गरीब, पिछड़ा, मूलवासी की बात नहीं की। 2022 तक सभी लोगों को पक्का आवास देने की बात BJP ने कही थी।

झारखंड को पीएम आवास नहीं मिला, तो Hemant Soren ने अबुआ आवास योजना की शुरुआत कर दी। 30 लाख परिवारों को हम अबुआ आवास देने जा रहे हैं।

Share This Article