झारखंड सरकार ने कई डॉक्टरों का किया तबादला

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य में कई डॉक्टरों का तबादला (Doctors Transfer ) कर दिया है। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में 26 दिसंबर को आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश में कई जिलों के सिविल सर्जन (Civil Surgeon) को अतिरिक्त‍ प्रभार सौंपा गया है। पलामू के हैदरनगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर अशोक कुमार को पलामू सिविल सर्जन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

उन्हें वित्तीय शक्ति दी गयी है। वहीं, पश्चिमी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ साहिर पॉल (Civil Surgeon Dr Sahir Paul) को सिविल सर्जन वेस्ट सिंहभूम चाईबासा का प्रभार दया गया है।

झारखंड सरकार ने कई डॉक्टरों का किया तबादला - Jharkhand government transferred many doctors

डॉ अजीत कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिनियुक्त किया गया

पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी (Dr Jujhar Manjhi) को पश्चिमी सिंहभूम के सिविल सर्जन का प्रभार दिया गया है। लातेहार के महुआटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ देवदास प्रसाद केशरी को पलामू के चैनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिनियुक्त किया गया है।

झारखंड सरकार ने कई डॉक्टरों का किया तबादला - Jharkhand government transferred many doctors

उधर, खूंटी के तोरपा स्थित रेफरल अस्पताल के डॉ अजीत कुमार को रांची के कांके स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) में प्रतिनियुक्त किया गया है।

Share This Article