Latest Newsझारखंडएक्शन : जमीन घोटाले के कई आरोपियों के दर्जनों बैंक खाते ED...

एक्शन : जमीन घोटाले के कई आरोपियों के दर्जनों बैंक खाते ED ने किए फ्रीज, अब…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Land Scam : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से जुड़े जमीन घोटाले (Land Scam) में ED ने जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले सिंडिकेट (Syndicate) के सदस्यों के दर्जनों बैंक खाते (Bank Account) एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने फ्रीज (Freeze) कर दिए हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस मामले में रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के प्रधान सहायक असित बरन दास, रांची नगर अंचल के सीओ मुंशी राम समेत दो दर्जन बैंक अधिकारी गवाह बन गए हैं।

इन खातों को किया गया फ्रीज

ED ने अपनी चार्जशीट में बताया है कि जमीन घोटाला मामले में प्रियरंजन सहाय और उनकी पत्नी के तीन बैंक खातों में जमा 24.90 लाख रुपये और छापेमारी के दौरान मिले छह लाख रुपये फ्रीज कर दिए गए हैं।

वहीं नगर अंचल के लिपिक मनोज कुमार यादव का बैंक खाता भी फ्रीज कर दिया गया है।

जमीन सिंडिकेट के सदस्यों ने मनोज यादव और उनकी पत्नी रेखा यादव के बैंक खातों में अलग-अलग तिथियों में कुल 5.07 लाख रुपये जमा कराए थे।

ED ने अपनी जांच में पाया है कि प्रियरंजन सहाय के इंडियन बैंक खाते में जमीन सिंडिकेट के लोगों ने 11 सितंबर 2019 से 11 जुलाई 2023 के बीच 15.18 लाख रुपये जमा कराए थे।

बता दें कि ED ने रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के दो कर्मचारियों संजीत कुमार और तापस घोष के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस की ओर से हेयर स्ट्रीट थाने में एक मामला भी दर्ज कराया गया था, जिसमें रांची की जमीनों से जुड़े फर्जीवाड़े की जांच की जा रही है।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...