हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर आज फिर होगी हाई कोर्ट में सुनवाई, पहले भी…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hemant Soren Bail Petition : गुरुवार यानी आज भी 8.86 एकड़ जमीन घोटाला (Land Scam) मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की जमानत याचिका (Bail Petition) पर सुनवाई होगी।

आज भी कोर्ट में ED की ओर से अपना पक्ष रखा जाएगा। 12 जून को भी सुनवाई हुई थी, जिसमें ED की ओर से बहस की गई।

बता दें कि इससे पहले 10 जून को हेमंत सोरेन की ओर से बहस पूरी कर ली गई है। हेमंत सोरेन की तरफ से Supreme Court के वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल (Kapil Sibbal) ने बहस की थी।

 कल ED ने कोर्ट को जो बताया

जमीन घोटाला मामले में सुनवाई के दौरान ED ने कोर्ट को बताया है कि हेमंत सोरेन के कहने पर अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू ने CO ऑफिस से जमीन का सर्वे (Land Survey) करवाया था।

अभिषेक प्रसाद पिंटू ने ED को दिए बयान में कहा है कि हेमंत सोरेन के निर्देश पर उन्होंने राजस्वकर्मी भानु प्रताप प्रसाद को जमीन का सर्वे करने का निर्देश दिया था।

जमीन पर बैंक्वेट हॉल (Banquet Hall) बनाने की योजना थी जिसका व्हाट्सएप चैट भी ED को मिला है।

आर्किटेक्ट विनोद सिंह ने बैंक्वेट हॉल बनाने का नक्शा बनाया थी। आर्किटेक्ट विनोद सिंह हेमंत सोरेन का करीबी है और अभिषेक प्रसाद हेमंत सोरेन का प्रेस सलाहकार रहा है।

मामले में जमीन के केयरटेकर संतोष मुंडा ने ED को बताया है कि वह जमीन हेमंत सोरेन का ही है।

Share This Article