Latest Newsझारखंडपैसों के लेनदेन के विवाद के बाद युवक लापता, परिजनों ने थाने...

पैसों के लेनदेन के विवाद के बाद युवक लापता, परिजनों ने थाने में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Patratu: Ramgarh News: रामगढ़ जिले के पतरातू में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। जयनगर निवासी 38 वर्षीय आफताब अंसारी सोमवार शाम 6 बजे से लापता हैं।

परिजनों ने पूरी रात उनकी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पतरातू थाने पहुंचे और पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

आफताब की पत्नी अफसाना खातून ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि आफताब घर से निकलते समय सिर्फ इतना कहकर गए थे कि उन्हें किसी को पैसे देने जाना है। इसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है।

पैसों के विवाद की आशंका

जानकारी के मुताबिक, आफताब का पैसों के लेनदेन को लेकर अंकित सोनी नामक व्यक्ति से विवाद चल रहा था।

आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते उनका अचानक लापता होना किसी गहरी साजिश का संकेत हो सकता है।

पुलिस जांच में जुटी

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संदिग्ध अंकित सोनी को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर पहलू से छानबीन कर रही है ताकि आफताब अंसारी की जल्द से जल्द बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

spot_img

Latest articles

गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन, जानिए कौन मंत्री कहां करेंगे ध्वजारोहण

Flag Hoisting on Republic Day : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने 26 जनवरी,...

CSPOC सम्मेलन में PM मोदी का संदेश, जनकल्याण ही भारतीय लोकतंत्र की असली ताकत

PM Modi's Message at the CSPOC conference: गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने CSPOC के...

दिसंबर 2025 में भारत का ट्रेड घाटा बढ़ा, आयात तेज और निर्यात धीमा

India's Trade Deficit widens in December 2025 : दिसंबर 2025 में भारत का व्यापार...

69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता, मणिपुर में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

69th National School Archery Championship : खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 से 18...

खबरें और भी हैं...