झारखंड

फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, 12-13 फरवरी को हो सकती है हल्की बारिश

Ranchi Weather: झारखंड (Jharkhand) में मौसम का मिजाज फिर टर्न ले सकता है। मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, कई इलाके में 12 व 13 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। इन दिनों आकाश में आंशिक बादल छाये रहेंगे।

अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके बाद तापमान में तीन से चल डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

रांची में फिर गिर टेंपरेचर

इथर, उत्तर भारत में बर्फीली हवा चलने का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है। सुबह में ठंडी हवा चल रही है। इससे तापमान में कमी आ गयी है। रांची के न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 3.2 डिग्री की कमी आ गयी।

सात फरवरी को रांची का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री था, जबकि आठ फरवरी को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं, मेदिनीनगर का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री व जमरीदपुर का 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

 

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker