रह-रह कर बदल रहा मौसम का मूड, मगर गर्मी के तेवर में नहीं दिख रही नरमी,19 जून के बाद …

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : झारखंड (Jharkhand) में गर्मी के तेवर में अभी नरमी नहीं दिख रही है। रह-रह कर मौसम मूड थोड़ा बदलता है, तो सुकून मिलने की स्थिति पैदा होती है, लेकिन फिर गर्मी का रौद्र रूप सामने आ जाता है।

शनिवार को झारखंड की राजधानी Ranchi का तापमान एक बार फिर 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रांची का पारा पिछले 8 दिनों से 40 डिग्री के पार है।

8 दिनों में दो बार पारा 41 सेंटीग्रेड से अधिक रहा। रविवार को भी गर्मी का रुख इसी तरह का दिख रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, 16 जून को पलामू तथा कोल्हान प्रमंडल में कहीं-कहीं लू चल सकती है।

17 जून को पलामू प्रमंडल में लू की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद गर्मी रहेगी, लेकिन लू कम चलेगी।

कल से आ सकती है गर्मी में नरमी

मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का कहना है कि 17 जून से राजधानी का तापमान गिर सकता है। 19 जून को राजधानी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेसि के आसपास रहने का अनुमान है।

यानी लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। बारिश होने की भी संभावना है।

19 जून के बाद है मानसून के आगमन का संकेत

मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 जून तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लूकी स्थिति बनी रहेगी।

18 जून को राज्य के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 19 जून के बाद ही झारखंड में मानसून आने के संकेत हैं।

सरायकेला का तापमान सर्वाधिक

झारखंड में गर्मी का कहर जारी है। राज्य के दो जिलों पाकुड़ (38) व साहिबगंज (37) को छोड़कर सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक है।

शनिवार को सबसे अधिक तापमान सरायकेला-खरसांवा का रहा। सरायकेला का अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पलामू प्रमंडल का तापमान भी 45 डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक रहा। सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम, पलामू तथा रांची में लू चली।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply