झारखंड

झारखंड में मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत

रांची: झारखंड (Jharkhand) में कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का अगला चरण 11 फरवरी से शुरू होगा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) सूबे में स्थित संथाल परगना के पाकुड़ या गोड्डा जिले (Godda District) से इसकी शुरुआत करेंगे।

झारखंड में मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत- Mallikarjun Kharge will start Bharat Jodo Yatra in Jharkhand

पदयात्रा का आयोजन प्रखंड स्तरीय कांग्रेस कमेटी की ओर से किया

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद (Rajeev Ranjan Prasad) ने बताया कि घर-घर पहुंचने वाला यह अभियान Bharat Jodo Yatra का विस्तार होगा।

उन्होंने बताया कि पूरे देश में यह अभियान 26 जनवरी से शुरू होकर दो महीने तक चलेगी। पदयात्रा का आयोजन प्रखंड स्तरीय कांग्रेस कमेटी की ओर से किया जाएगा।

पदयात्रा का नेतृत्व करने के लिए प्रत्येक प्रखंड (Block) में एक या दो वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त किया जायेगा। यह विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में देश की सभी ग्राम पंचायतों, गांवों और मतदान केंद्रों को कवर करेगा।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker