Latest Newsझारखंडरांची एयरपोर्ट कंट्रोलर सोनू की हत्या के दोषी को 10 साल कैद...

रांची एयरपोर्ट कंट्रोलर सोनू की हत्या के दोषी को 10 साल कैद की सजा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Airport controller Murder case: Additional Justice M.C Jha की अदालत ने सोमवार को Ranchi Airport Controller सोनू मरांडी की हत्या (Murder) मामले में दोषी करार अमन चंद्र को 10 साल कैद की सजा सुनाई है।

साथ ही अदालत ने मरांडी पर जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर उसे एक वर्ष की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

कार बैक करने की मामूली विवाद में रांची एयरपोर्ट कंट्रोलर Sonu Marandi की हत्या कर दी गई थी। हत्या की घटना 28 मई, 2022 की है। सोनू मरांडी कार से घर लौट रहा था।

इसी दौरान चार पहिया वाहन सवार हजारीबाग निवासी अमन चंद्र की कार से उसका आमना-सामना हो गया था। कार बैक करने को लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ।

आरोपित ने गाली-गलौच करते हुए सोनू मरांडी को लात-घूंसों से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था और वहां से फरार हो गया था।

रांची एयरपोर्ट के बीच सड़क पर अचेत पड़े Sonu Marandi के परिजन सूचना पाकर वहां पहुंचे और घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान 31 मई, 2022 को Sonu Marandi की मौत हो गई थी।

रांची एयरपोर्ट थाना की पुलिस तीन जून, 2022 को आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में पहले मारपीट का केस दर्ज हुआ था लेकिन सोनू मरांडी की मौत के बाद हत्या का प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

spot_img

Latest articles

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी

जम्मू : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा में 2019 में आज...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में मोरन ईएलएफ और अन्य परियोजनाओं का आज करेंगे उद्घाटन

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को असम के अपने एक दिवसीय दौरे में मोरन...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

खबरें और भी हैं...