झारखंड में यहां फिर दरिंदगी, रेप करने में नाकाम होने पर युवक ने दांत से काट लिया महिला का यह नाजुक अंग

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: सिमडेगा थाना क्षेत्र के चेटमाल बगीचा टोली में दिल दहलाने वाली एक वारदात सामने आई है, जहां दुष्कर्म करने में नाकाम होने पर युवक ने महिला के एक नाजुक अंग को ही काट लिया और उसे घायल करके छोड़ दिया।

फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट करके जेल भेज दिया है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, चेतमाल बगीचा टोली निवासी 40 वर्षीया महिला मंगलवार की सुबह अपने बेटे के पास पंडरीपानी जलावन की लकड़ी पहुंचाने गई थी। लौटने के क्रम में शाम 7 बज गया।

झारखंड में यहां फिर दरिंदगी, रेप करने में नाकाम होने पर युवक ने दांत से काट लिया महिला का यह नाजुक अंग

इसी क्रम में चेतमाल झगड़ू नदी के पास गांव का ही वीरेंद्र सिंह अकेला पाकर महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला ने विरोध किया और दोनों में हाथापाई भी हुई। इसी क्रम में वीरेंद्र ने महिला की नाक को दांत से काट लिया।

बीरेंद्र द्वारा काटे जाने के बाद घायल महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। महिला की शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पहुंचगए और आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Share This Article