रांची में होटल की छत पर दुपट्टा से लटकता मिला बंगाल की शादीशुदा महिला का शव

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI/रांची: जिले के चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड में शुक्रवार को संदिग्ध हालात में एक विवाहिता का शव एक होटल की छत से दुपट्टा से लटका मिला।

वह कैटरिंग का काम करने बंगाल से रांची आयी थी और एक होटल में ठहरी थी। पुलिस के मुताबिक उसकी पहचान किलची मंडल (27) के रूप में आधार कार्ड से हुई है।

वह बंगाल की रहने वाली थी। बताया गया है कि शुक्रवार सुबह होटल का एक कर्मचारी जब छत पर पानी टंकी देखने गया तब महिला के शव को देखा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने के बाद चुटिया थाना प्रभारी रवि ठाकुर मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी मृतका किलची के परिजनों को दे दी है। सूचना मिलने पर उसके परिजन बंगाल से रांची के लिए निकल चुके हैं।

अभी तक मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने किलची के मोबाइल की जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि मृतिका किलची एक बच्चे की मां थी।

वह गुरुवार की सुबह 6:00 बजे होटल में आ कर रुकी थी। इसके दूसरे दिन सुबह 9:00 बजे छत पर दुपट्टा से लटका शव मिला। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

महिला छत पर कैसे पहुंची और किस तरह फंदे से लटकी, इस पुरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

वहीं महिला के परिजनो से भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

Share This Article