Homeझारखंडझारखंड : मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी की मौत, दो...

झारखंड : मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी की मौत, दो डब्बे पटरी से उतरे

Published on

spot_img

गिरिडीह: धनबाद-गया रेलखंड पर सरिया-चिचाकी रेल स्टेशन के समीप गडेया हॉल्ट के बीच शुक्रवार की देर रात मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई।

देर रात करीब एक बजे घटना के दौरान मालगाड़ी के दो डब्बे तेज झटके के साथ पटरी से उतर गये।

घटना के वक्त इस लाइन में कोई एक्सप्रेस ट्रेन का वक्त नहीं था, नहीं तो किसी बड़े घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था।

घटना के बाद हजारीबाग, गोमो और पारसनाथ में डाउन रेल लाइन बाधित हो गयी।

शव हटाने के लिए जेसीबी का सहारा

इधर, मालगाड़ी की चपेट में हाथी को आते देख मालगाड़ी के ड्राइवर ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन मालगाड़ी के काफी नजदीक आने के कारण हाथी की मौत उसकी चपेट में आने से हुई।

जानकारी के अनुसार 27 हाथियों झुंड देर रात सरिया गडेया रेल लाइन क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान ये घटना हुई।

वही दूसरे दिन शनिवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुटी, तो रेल प्रशासन को हाथी का शव हटाने के लिए जेसीबी का सहारा लेना पड़ा।

फिलहाल घटना के कारणों की जांच में रेल प्रशासन जुटा हुआ है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...