लोहरदगा में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, असामाजिक तत्वों ने मंदिर में फेंका प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में असामाजिक तत्वों ने मंदिर में प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा (Piece of meat) फेंक दिया है।

इसके बाद एक पक्ष के लोग काफी आक्रोशित हो गये है। बात बढ़ने लगी। दोनों पक्ष के लोग आमने- सामने आ गये। हालांकि अमन पसंद लोगों ने दोनों पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

मामले की सूचना लोगों ने सदर थाना पुलिस (Sadar Thana Police) को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाल लिया। मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंके जाने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई

जानकारी के अनुसार पुलिस की ओर से दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर फिलहाल मामला शांत कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस-प्रशासन मौके पर मौजूद है।

घटना के बाद शनिवार की सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई। लोग आक्रोशित हो गये। बात फैलते-फैलते पूरे गांव में फैल गई। इसके बाद मंदिर के पास लोगों की भीड़ बढ़ गई है।

सदर थाना प्रभारी (Sadar police station in-charge) ने बताया कि मौके पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

Share This Article