लंदन में नए साल पर 58 अवैध कार्यक्रमों का भंडाफोड़

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लंदन: समाचार पत्रों की रिपोर्ट के अनुसार, लंदन में पुलिस अधिकारियों ने नए साल पर 58 संगीत कार्यक्रमों और पार्टियों का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 217 लोगों पर जुर्माना भी लगाया।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इंग्लैंड में टियर फोर प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों पर यह कदम उठाया गया।

पुलिस ने कहा कि उनमें से अधिकांश ने अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद अपने कार्यक्रम बंद कर दिए, जबकि 5 लोगों पर बड़ी सभाओं के आयोजन के लिए 10,000 पाउंड का जुर्माना लगाया गया।

1 जनवरी को 12.32 बजे एडगवेयर रोड पर गंभीर हिंसा की एक घटना में 18 और 19 वर्ष की आयु के दो किशोर लड़के घायल हो गए।

17 वर्षीय एक लड़की के सिर पर भी चोट लगी। उसे किसी ने कांच की बोतल से मारा था।

इवनिंग स्टैंडर्ड अखबार के अनुसार, एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

इंग्लैंड के कई अन्य हिस्सों में पहले से ही सबसे अधिक टीयर चार प्रतिबंध लगे हुए हैं, इस दौरान यहां रहने वाले लोगों को घर पर ही रहने की हिदायत दी गई है।

Share This Article