Homeबिहारहम लोगों के आने के बाद हिंदू, मुस्लिम झगड़ा भी बंद हो...

हम लोगों के आने के बाद हिंदू, मुस्लिम झगड़ा भी बंद हो गया, नीतीश कुमार ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(CM Nitish Kumar) ने गुरुवार को जमुई में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि 2005 के बाद काफी काम हुए हैं। हम लोगों के आने के बाद हिंदू, मुस्लिम झगड़ा भी बंद हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की उपस्थिति में जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 तक बिहार में हिंदू मुस्लिम का खूब झगड़ा होता था। जब हम लोग आ गए तो वह भी बंद हो गया।

उन्होंने मुस्लिम मतदाताओं (Muslim Voters) की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप लोग अब उनको लाने की गलती नहीं करिएगा। उसको कभी वोट मत दीजिएगा, नहीं तो फिर से हिंदू मुस्लिम का झगड़ा शुरू कर देगा।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि जब तक हम हैं निश्चिंत रहिए, कोई हिंदू मुस्लिम में झगड़ा नहीं होगा। उन्होंने बिहार की धरती पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के लिए अभिनंदन किया।

उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान दिलाकर न सिर्फ बिहार की गरिमा बढ़ाई, बल्कि वर्षों पुरानी मांग भी पूरी कर दी। यह बात बिहार के लोग भूलेंगे नहीं।

आपने कर्पूरी ठाकुर जी के काम को सम्मान दिया। BJP के साथ मिलकर हम लोगों ने बहुत काम किया है।

नीतीश कुमार ने पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को लेकर कहा कि बीच में एक बार हम उसके साथ चले गए, तो अब बहुत बड़ी-बड़ी बातें बनाता है।

मुख्यमंत्री ने भरोसा देते हुए कहा कि अब हम इधर आ गए हैं तो उधर नहीं जाना है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने कहा कि नरेंद्र मोदी 10 साल से प्रधानमंत्री हैं। इन्होंने बिहार के लिए भी बहुत काम किया है।

उन्होंने लोगों को 2005 के पहले के बिहार को याद करने की बात करते हुए कहा कि लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे। 15 साल तक उन लोगों को मौका मिला। लेकिन, कोई काम नहीं किया। जब हम लोगों को मौका मिला तो सब कुछ बदलकर रख दिया।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस बार बिहार की सभी 40 सीटें NDA जीतेगी। NDA 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी और अधिक मजबूती से नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।

spot_img

Latest articles

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...

अरगोड़ा फ्लाइओवर का DPR तैयार, राउंड शेप में बनेगा, चारों दिशाओं को जोड़ेगा

Ranchi Argora Flyover: राजधानी रांची के सबसे व्यस्त अरगोड़ा चौक पर ट्रैफिक जाम से...

खबरें और भी हैं...

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...