झारखंड : सरकार किसानों की मांगों को मान, जल्द समाप्त करवाएं आंदोलन

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: राष्ट्रीय जनता दल लोकतांत्रिक राज्य में झारखंड जनता दल के रूप में कार्य करेगा। इस आशय की जानकारी राजद लोकतांत्रिक के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक गौतम सागर राणा ने दी।

उन्होंने गुरूवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि चुनाव आयोग द्वारा राजद लोकतांत्रिक के पंजीकरण में की गई आपत्तियों के बाद पार्टी का नाम बदलने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने झारखंड में झारखंड जनता दल के नाम से सभी राजनीतिक गतिविधियों के संचालन की बात कही।

वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि देश की जड़ों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने झारखंड में भूदान की जमीन पर अवैध कब्जे की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार को जल्द ही इसकी जांच कराकर गरीबों को उपलब्ध कराना चाहिए।

उन्होंने गौर मजरूआ जमीन के निबंधन पर राज्य सरकार की विलंब की नीति को समाप्त कर इसे निबंधित करने की बात भी कही।

राणा ने किसानों के आंदोलन का समर्थन किया और केंद्र सरकार से मांग की कि सरकार किसानों की मांगों को मानते हुए आंदोलन को जल्द समाप्त करवाएं।

उन्होंने पार्टी की भावी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि फरवरी 2021 में पूरे राज्य में रथ यात्रा कार्यक्रम किया जाएगा। साथ ही 15 मार्च से पूर्व पार्टी का केंद्रीय अधिवेशन भी होगा।

Share This Article