हजारीबाग में खलिहान के पास खेल रहे चार साल के बच्चे को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा हजारीबाग: बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत दुलमाहा पंचायत के साहपुर (करमा) गांव में धान के खलिहान के पास खेल रहे चार साल के एक बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिसमें घटनास्थल पर ही बच्चे की मौत हो गई।

मृतक साहपुर ग्राम निवासी संतोष सिंह का पुत्र था। घटना बुधवार की है।

गुरुवार को पुलिस ने बालक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।

इधर मृतक की दादी कलावती देवी ने गुरुवार को थाना में आवेदन देते हुए बताया कि उनका 4 वर्षीय पोता रॉकी कुमार खरैय (खलिहान) के बगल में खेल रहा था।

इसी क्रम में खलिहान में धान मांज कर वापस जाने के दौरान गांव का ही ट्रैक्टर चालक अजय पंडित ने उनके पोते को ट्रैक्टर से चपेट में लेते हुए भाग गया।

पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त करते हुए मामले की छानबीन में जुट गई है।

Share This Article