गुमला में पति ने नशे की हालत में पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: नशे की हालत में पति राम प्रसाद सिंह ने पत्नी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

यह घटना जिले के सुरसांग थाना क्षेत्र अंतर्गत रमजा हर्राडांड गांव में बुधवार रात की है। पुलिस ने गुरुवार सुबह आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

सुरसांग थाना प्रभारी संदीप कुमार राज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया जाता कि आरोपित राम प्रसाद सिंह हमेशा नशे की हालत में रहता था। इस बात को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था।

कुछ देर बाद ही उसने दम तोड दिया

बुधवार की शाम भी आरोपित नशे की हालत में घर आया। किसी बात को लेकर फिर से झगड़ा होने लगा।

गुस्से में आकर वह पत्नी पुनीता देवी को लाठी से मारने लगा। इस हमले में पुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। कुछ देर बाद ही उसने दम तोड दिया।

Share This Article