Latest Newsबिहारजीतन राम मांझी ने गया से दर्ज की जीत

जीतन राम मांझी ने गया से दर्ज की जीत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jitan Ram Manjhi won from Gaya : बिहार की 40 लोकसभा सीट में पहला परिणाम NDA के पक्ष में आया है। NDA समर्थित हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) गया से चुनाव जीत गए हैं।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक जीतन राम मांझी ने RJD प्रत्याशी और बिहार के पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत को 1,01,812 मतों से हराया। जीतन राम मांझी को कुल 4,94,960 मत मिले। जबकि, राजद के कुमार सर्वजीत को 3,93,148 मतों से संतोष करना पड़ा।

जीतन राम मांझी पहली बार लोकसभा पहुंचेगे। इससे पहले मांझी तीन चुनाव में भाग्य आजमा चुके थे, लेकिन मतदाताओं की पसंद नहीं बन पाए थे।

मांझी ने गया से अपना पहला चुनाव 1991 में Congress के टिकट पर लड़ा था और वो दूसरे नंबर पर रहे थे। वर्ष 2014 में उन्होंने जदयू उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और तीसरे नंबर पर रहे।

हालांकि, लोकसभा चुनाव लड़ने के बावजूद वह बिहार के मुख्यमंत्री बन गए थे क्योंकि Nitish Kumar ने चुनाव में जदयू की हार के बाद मांझी को अपना उत्तराधिकारी चुना था।

साल 2019 में मांझी की पार्टी महागठबंधन में शामिल हो गई और इस तरह एक बार फिर वह गया सीट पर दूसरे स्थान पर रह गए।

पिछले चुनाव में जदयू के विजय कुमार मांझी ने उन्हें गया सीट पर पटखनी दी थी। पिछले पांच चुनावों से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किसी न किसी दल के ‘मांझी’ ही करते रहे हैं। इस बार भी जीतन राम मांझी ने जीत दर्ज कर ली है।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...